
Indore News : मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में मध्य भारत की सबसे बड़ी एसएमई सम्मेलन इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग एक्सपो का 2024 का शुभारंभ 5 जनवरी शुक्रवार बाईपास स्थित लाभ गंगा गार्डन में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं नगरी प्रशासन मंत्री जरूर हूं, लेकिन मेरे संबंध सभी विभागों के मंत्रियों अधिकारियों से है और आपका कोई काम रुकने नहीं दूंगा। उद्योगपतियों को भी किसी तरह की समस्या नहीं आने दूंगा। मेरे संबंधों का लाभ इंदौर ही नहीं आसपास के क्षेत्र को भी मिलेगा।
शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को हर दिशा में विकास के पथ पर आगे ले जा रही है प्रदेश शासन उद्योगों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने औपचारिक उद्घाटन से पहले प्रदर्शनी और विभिन्न कंपनियों के उत्पादों की तारीफ भी की।
विजयवर्गीय भी बुक करवा गए मशीन
मशीनरी एक्सपो में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छोटे उद्योगों और दुकान स्टोर्स आदि पर पैकिंग के लिए उपयोग की जाने वाली एक करीब 10,000 रुपए मूल्य की मशीन बुक करवाई है।
[dgv_vimeo_video id=”900136020″]
एआईएमपी अध्यक्ष योगेश मेहता ने बताया कि ऐसे आयोजन से औद्योगिकरण एवं व्यवसाय को नई दिशा मिलती है इस वर्ष 12 एक्सपो का 3 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है उन्होंने इंदौर में औद्योगिक प्रदर्शनी के लिए सेंटर बनाने की मांग की।
आईपीपीएफ के अध्यक्ष सचिन बंसल ने लोकल फॉर वोकल को बढावा देने के लिए प्रदेश के उद्योगों को बढाने की बात कही। इसे कैलाश जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्दी ही भोपाल में सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की बात कही।
[dgv_vimeo_video id=”900135868″]
300 कम्पनियों मशीनें और उत्पाद
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग एक्सपो 2024 में इंदौर की स्थानीय कंपनी सहित 300 से अधिक मशीन निर्माताओं ने स्टाल लगाए हैं। इस एक्सपो में औद्योगिक एवं अन्य उपयोगी की 10,000 रुपए से लेकर 1 करोड़ तक की मशीन उपलब्ध है यह प्रदर्शनी 8 जनवरी तक चलेगी।
इंदौर से शकील अंसारी/मंगल राजपूत की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”900135746″]
