Indore News: ‘वैध नही वोट नहीं’, रहवासियों ने बोर्ड लगाकर किया सुंदरकांड पाठ

Indore News: ‘वैध नही वोट नहीं’, रहवासियों ने बोर्ड लगाकर किया सुंदरकांड पाठ

Indore News : इंदौर के न्याय नगर में रहने वाले लोगों ने अपनी कॉलोनी को वैध करने के लिए सरकार की खिलाफत करना शुरू कर दी। जिसके तहत रहवासियों ने सुंदरकांड का पाठ कर अपनी मांग रखी है। उनका कहना है कि यदि न्याय नगर वैध नहीं हुआ तो वोट भी नहीं देंगे।
सरकार ने शहर की 100 अवैध कालोनियों को वैध किया है जबकि महालक्ष्मी नगर और न्याय नगर जैसी वर्षों पुरानी, व्यवस्थित बसाहट वाली कॉलोनी वैध की गई लेकिन उन 100 कालोनियों की सूची में उनकी नगरी शामिल नहीं है।

रहवासियों ने खोला मोर्चा

इसको लेकर न्याय नगर और तुलसी नगर के रहवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले तुलसी नगर के रहवासियों ने कॉलोनी को वैध करने की मांग उठाई थी कि अगर तुलसी नगर वैध नहीं हुआ तो वोट नहीं दिया जाएगा। वहीं, एक बार फिर अब न्याय नगर के रहवासियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस सार्वजनिक कार्यक्रम में रहवासियों ने बोर्ड लगाकर लिखा कि न्याय नगर वैध नहीं तो वोट नहीं।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews