Hindi News

इंदौर में सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस ने आरोपी से सोने के दो पैंडल सोने की अंगूठी सहित चांदी की रकम भी जब्त की गई है जिसकी कीमत चार से पाँच लाख रुपए बताई जा रही है।
इंदौर में सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के आज़ाद थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से लाखों के सोने चांदी के गहने पुलिस ने बरामद किए है पकड़े गए आरोपी को लेकर एसीपी आशीष पटेल ने की जनाकारी दी है।

इंदौर के जोन एक के अंतर्गत आने वाले आजाद नगर थाने में पिछले दो हफ्तों में कई घरों में चोरी की घटना सामने आई थी। जहां पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चंदन नगर इलाके के बदमाश सलीम पिता मन्नू पटेल को गिरफ्तार किया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में आजाद नगर के एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि सलीम पूर्व में भी कई चोरियों को अंजाम दे चुका है, जिसने आजाद नगर क्षेत्र में चोरी से पहले सूने मकानों की रेकी की और देर रात में चोरियों को अंजाम दिया। जिसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत लिया गया है। जहां आरोपी ने आजाद नगर क्षेत्र में चोरियों को अंजाम देना कबूल किया है।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी से सोने के दो पैंडल सोने की अंगूठी सहित चांदी की रकम भी जब्त की गई है जिसकी कीमत चार से पाँच लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी जिससे कई और चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !