
Indore News : इंदौर में आज पुलिस जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां खजराना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता अपने पिता के साथ पति के खिलाफ आवेदन देने पहुंचे है। वहीं, मामले में पुलिस द्वारा फरियादी को न्याय दिलाने की बात कही गई है। जनसुनवाई में मौजूद एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि एक पीड़ित महिला अपने पिता के साथ पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सास, ससुर और पति द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है। जिसपर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित के पिता ने दी ये जानकारी
पीड़ित के पिता मोहम्मद नियाज ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 4 वर्ष पहले उनकी बेटी मनतशा का निकाह खजराना में रहने वाले ताहिर से हुआ था लेकिन शादी के कई दिनों बाद ही दामाद ताहिर परेशान करने लगा था। कुछ समय पहले एक बेटी ने भी घर में जन्म लिया लेकिन उसके बाद भी ताहिर अपनी पत्नी से मारपीट और दहेज के लिए लगातार परेशान करने लगा।
[dgv_vimeo_video id=”868299016″]
1 लाख लिए थे उधार
मनतशा ने इसकी जानकारी परेशान होकर अपने पिताजी के साथ थाने पहुंचे थे पर पुलिसवालों ने शिकायत सुनना तो दूर उन्हें थाने के बाहर से ही भगा दिया। आगे पिता ने बताया कि कुछ दिनों पहले दामाद ससुराल आया। इस दौरान उसने अपने ससुर से 1 लाख उधार लिए, जिसे आजतक उसके द्वारा नहीं लौटाया गया।
[dgv_vimeo_video id=”868300567″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

