भू माफिया जफर खान के पार्टनर जुनैद की शिकायत लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा पीड़ित, लगाई न्याय की गुहार

indore news

Indore News : चंदन नगर थाना क्षेत्र में भू माफिया जफर खान के खिलाफ कई शिकायत लंबित है। अभी हाल ही में इंदौर कलेक्टर द्वारा जफर खान पर रासुका की कार्रवाई कर दी गई है। उसके बाद भी लगातार पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां जफर खान पर कार्रवाई होने के बाद उसके पार्टनर जुनैद की शिकायत लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे युवकों का कहना था कि जुनैद को उन्होंने वर्ष 2019 में डेढ़ करोड़ों रुपए दिए थे। लेकिन डेढ़ करोड़ रुपए लेने के बाद भी पुलिस द्वारा जुनैद के खिलाफ न कोई प्रकरण पंजीबद्ध किया गया न उसके खिलाफ कोई एक्शन लिया गया। वहीं जफर खान पर इंदौर कलेक्टर ने रासुका की कार्रवाई कर दी है वही उसका पार्टनर अभी भी खुलेआम घूम रहा है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि दस्तावेजों के साथ आरोप लगाए साथ भी कहा कि सऊदी अरब में कई साल नौकरी की जब पैसा कमाया और सोचा था अपने देश आकर सुकून से कोई व्यापार करूँगा लेकिन धोखा मेरे साथ हुआ है। वह 21 सालों से सऊदी अरब में प्लंबर का काम कर रहा था। जहां रुपए एकत्र होने के बाद इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में वह गरीब लोगों के लिए एक मैरिज हॉल बनाना चाहता था। जिसके लिए उसकी पहचान जफर खान के पार्टनर जुनैद से हुई एक जमीन दिखाने के बाद भू-माफिया ने जुनैद से डेढ़ करोड़ रुपए में यह सौदा किया।

जिसके फोटो वीडियो भी उन्होंने कई बार थाने पर दिखाएं लेकिन चंदन नगर थाना पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई अब मीडिया के माध्यम से वह कलेक्टर से गुहार लगा रहे हैं कि जिससे हमें इंसाफ मिल सके।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”916707619″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews