इंदौर के एमवाय अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर को किया गया निलंबित

Indore News

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां इलाज कराने के लिए आए मरीज के साथ जूनियर डॉक्टर ने मारपीट की है। यह घटना इंदौर के महाराज यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में घटित हुई है। फिलहाल मामले की जानकारी मिलते ही विभाग द्वारा जूनियर डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है मरीज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घयाल हो गया था। जिसका इलाज इंदौर के एमवाय अस्पताल में जारी था। इलाज के दौरान जानकारी मिली कि मरीज एचआईवी पॉजिटिव है। जिसके बाद जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल ने उसके साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जांच समिति का किया गया गठन

शनिवार को मरीज के साथ डॉक्टर की मारपीट का वीडिया वायरल होने के बाद आर्थोपैडिक विभाग के अध्यक्ष ने डॉक्टर की अनुशासन हीनता को देखते हुए निलंबित कर दिया गया। आगामी आदेश तक डॉक्टर को कृत्रिम अंग फिटिंग में तैनात कर दिया गया है। इस घटना के बाद अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज, इंदौर ने जांच समिति का गठन किया है। जिसकी रिपोर्ट तीन दिन में पेश करने को कहा गया है। आरएसओ द्वितीय बैच के डॉक्टर आकाश कौशल की नियुक्ति आपातकालीन विभाग में हुई थी।

[dgv_vimeo_video id=”878962190″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews