
Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। जिसकी मुख्य वजह यहां पर हो रहे अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इन दिनों लगातार शहर में वीडियो वायरल होने का चलन सा हो चुका है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब युवकों ने खुली सड़क पर एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट चाय की दुकान पर हुए एक विवाद को लेकर किया गया है।
थाना प्रभारी ने कही ये बात
थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि मारपीट के बाद एक व्यक्ति ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई है। अगर इसकी औपचारिक शिकायत मिलती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे टीआई ने कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने दुकानों के बाहर “सिगरेट पीना मना है” के पंपलेट बांटे थे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को रोका जा सके। अब वे एक बार फिर दुकानदारों को जागरूक करने के लिए ऐसा ही कदम उठाएंगे।
जांच में जुटी पुलिस
अगर इसके बाद भी लोग सड़कों पर सिगरेट पीते पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, मारपीट करने वाले युवकों की तलाश के लिए टीम का भी गठन किया जा चुका है।
[dgv_vimeo_video id=”1022051640″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

