चूहों के बॉडी कुतरने वाले मामले में अस्पताल प्रबंधक का Video वायरल, हाथ जोड़कर कही ये बात

चूहों के बॉडी कुतरने वाले मामले में अस्पताल प्रबंधक का Video वायरल, हाथ जोड़कर कही ये बात

इंदौर, आकाश धोलपुरे। चूहों द्वारा शव को कुतरने वाले मामले में इंदौर के यूनिक हॉस्पिटल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यूनिक हॉस्पिटल के मालिक डॉ. प्रमोद नीमा हाथ जोड़कर माफी मांगते और गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मामला इंदौर के यूनिक हॉस्पिटल में एडमिट हुए कोविड पेशेंट का है, जिनकी मौत के बाद अब इंदौर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इंदौर प्रशासन ने अब पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

जो इस वायरल वीडियो सामने आया है उसमें यूनिक हॉस्पिटल इंदौर के प्रबंधक डॉक्टर प्रमोद नीमा पीड़ित परिजनों से गुहार लगा रहे हैं कि हम आपके बाबूजी के इलाज का पूरा पैसा माफ कर देंगे, लेकिन जो गलती अस्पताल से हुई है उसके लिए आप हमें माफ कर दीजिए। जबकि परिजनों ने कहा था कि हमारी मंशा पैसे माफ करवाने की नहीं है। आप एक काम करिए कि जिस कंडीशन में बाबूजी की बॉडी हमको मिलनी चाहिए थी उस स्थिति में आप बॉडी दे दीजिए। आपके अस्पताल में इंसानियत शर्मसार हो गई है कि एक बुजुर्ग की बॉडी को इतनी जगहों पर चूहों ने कुतर डाला है। पैर की उंगली से लेकर के आंख, कान एवं उनके गुप्तांग सभी जगहों पर चूहों ने बॉडी को कुतर दिया है।

बातचीत का ये वीडियो अब जमकर वायरल है। जानकारी के अनुसार डॉ नीमा का सीएम शिवराज से अच्छे संबंध हैं। ऐसे में ये सवाल भी उठने लगे हैं कि डॉ. नीमा और उनके अस्पताल पर क्या कार्रवाई की जाएगी, जो वीडियो में खुद ये बोलते नजर आ रहे है कि मैं मर जाऊंगा आप मुझे माफ़ कर दें। इंदौर में कोविड के मामले में हालात खराब है ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या वाकई इंदौर के निजी अस्पतालों पर प्रशासन का नियंत्रण है या अस्पतालों की मनमानी यूं ही जारी रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews