
Indore News : बदलते मौसम का असर देखा और महसूस किया जा सकता है। जिस कारण तेजी से वायरल फीवर फैल रही है। पिछले एक सप्ताह में सरकारी अस्पतालों में 5 माह से लगातार 10 साल तक के मासूमों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा गया है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार, एक हफ्ते में 20 से 30% की वृद्धि बीमार बच्चों में देखी गई है। डॉ. के अनुसार दो दिनों में मरीजों की संख्या करीब 120 पहुंच गई है जो कि 60 से 70 हुआ करती थी।
मरीजों को दी जा रही दवाएं
बदलते मौसम के चलते शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार, सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मासूम अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, पर्याप्त इलाज के साथ- साथ व्यवस्थित दवाएं भी आने वाले मरीजों को दी जा रही है।
इस प्रकार बरतें सावधानी
सावधानी बरतने को लेकर डॉक्टर जड़िया ने एक और बात कही कि सर्दी, खांसी के लक्षणों को लेकर लापरवाही ना बरतें। ना ही मेडिकल स्टोर से बगैर डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई लें। शिशु रोग विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि शासन-प्रशासन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े काम करते हुए यह भी किया है कि रहवासी इलाकों के एक किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अस्पतालों की शुरुआत की गई है। इसका लाभ उठाएं।
[dgv_vimeo_video id=”871391379″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

