मोहन यादव के सीएम बनने से उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर, मांगें पूरी होने की जताई उम्मीद

indore news

Indore News : मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ ने पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशी मनाई। दरअसल, सातवां वेतनमान पेंशन जैसी मांगें जल्द पूरी होने की कर्मचारियों की संभावनाएं बढ़ गई है।

क्या है मामला

बता दें कि इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर में आज बेहद खुश नुमा नज़ारा देखने को मिला था कर्मचारी संघ पटाखे फोड़ कर एक दूसरे का मुंह मीठा करते देखे गए। दरअसल, उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके मोहन यादव अब प्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाने की खुशी कर्मचारी संघ से छलक रही थी। और कर्मचारियों की खुशी इस बात की रही है कि कर्मचारी संघ की जो मांगे लंबित है अब वह जल्द और आसानी से पूरी हो जाएगी इसके लिए हमें अब धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

कर्मचारियों को कर्मचारियों की खुशी इतनी थी की बुजुर्ग कर्मचारी भी अपने आप को इस जश्न और खुशी में शामिल करने से ना रोक पाए और उत्साह से लबरेज कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारों से कैंपस गूंज उठा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”893711172″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews