पुलिस की कैप पहन बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद घटना

पुलिस की कैप पहन बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद घटना

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे है। ताजा मामले में बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी, डंडा और टोपी का इस्तेमाल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि जो जानकारी सामने आई है उसमें लूट की वारदात को अंजाम देने वाले और कोई नही बल्कि पुलिसकर्मियों के ही बेटे हैं।

घटना रविवार देर शाम की है और यहां एरोड्रम थाना क्षेत्र में बदमाश पुलिस की कैप लगाकर आए और ऑटो पार्ट्स संचालक से मारपीट कर उसकी सोने की चेन छीनकर भाग खड़े हुए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बड़ी बात ये ही है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिसकर्मी के ही बेटे बताए जा रहे हैं जो अपने पिता की वर्दी की टोपी लगाकर पहुँचे थे।

दरअसल, पुलिस की कैप लगाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाली घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 51 की है जहा पंवार ऑटो पार्ट्स के नाम से राहुल पंवार दुकान का संचालन करता है। रविवार शाम राहुल जब दुकान पर बैठा था तभी पुलिस लिखी बाइक से दो लोग पहुँचे और गाड़ी पर लगा डंडा लेकर दुकान के अंदर घुस गए। आरोपियों ने पुलिस की कैप पहनी हुई थी। अंदर आते ही दोनों आरोपियों ने दुकानदार राहुल पर हमला कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसकी चेन छीनकर भाग निकले। ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पुलिसकर्मी के ही बेटे हैं। पीड़ित राहुल पंवार का कहना है कि वो घंटों तक रिपोर्ट लिखवाने के लिए परेशान होता रहा, लेकिन पुलिस मामले में टालमटोल करती रही। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews