लॉकडाउन आगे बढ़ाने को लेकर क्या बोले शिवराज, क्यों कहा- “जान है तो जहान है”

लॉकडाउन आगे बढ़ाने को लेकर क्या बोले शिवराज, क्यों कहा- “जान है तो जहान है”

भोपाल। मध्य प्रदेश में इंदौर जैसे कोरोना की राजधानी बनती जा रही है। अब तक इंदौर जिले में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद इंदौर पर विशेष रूप से नजर रखे हुए हैं। सोमवार को भोपाल में वो एक गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचे थे और उन्होने वहां हालात का जायज़ा लिया और छात्राओं से बात की। इस दौरान इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर बात करते हुए उन्होने कहा कि इस चिंताजनक स्थिति देखते हुए ही इंदौर में तीन दिन का कड़ा लॉकडाउन लागू किया गया है।

सीएम ने कहा कि हम इंदौर की स्थिति पर बहुत जल्दी नियंत्रण कर लेंगे, लेकिन इसके लिये उन्होने सभी नागरिकों से अपनी सुरक्षा के लिए लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। उन्होने कहा कि इंदौर एक जीवट शहर है, वहां के लोगों ने हमेशा अपने कार्य से प्रदेश का सिर ऊंचा उठाया है चाहे वो स्वच्छता का मामला हो या स्वादिष्ट भोजन का। सीएम शिवराज ने भरोसा जताया कि ऐसे कठिन समय में भी इंदौरवासी अपनी एकजुटता और समझदारी से इस कोरोना के संकट को मात दे देंगे। उन्होने कहा कि वो जानते हैं कि ऐसे समय में नागरिकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सबके हित में ये बहुत जरूरी है कि सभी मिलकर लॉकडाउन का पालन करें। उन्होने कहा कि इंदौर समेत पूरे प्रदेश में लोगों को अनुशासित होकर इस लॉकडाउन में शासन प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
क्या प्रदेश में लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जा सकता है, इस सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि फिलहाल हमें स्वयं को 14 अप्रैल तक ही केंद्रित रखना चाहिये और कड़ाई से सारे निर्देशों का पालन करना चाहिए, उसके आगे का आगे देखेंगे। फिलहाल सबकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है और जान है तो जहान है, इसीलिये हम सभी को मिल जुलकर इस स्थिति से निपटना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews