Indore News : अगर आप इस्तेमाल करते हैं Whatsapp तो सावधान, कोई और तो नहीं चला रहा आपका नंबर!

Indore News : अगर आप इस्तेमाल करते हैं Whatsapp तो सावधान, कोई और तो नहीं चला रहा आपका नंबर!

इंदौर, आकाश धोलपुरे। तकनीक जिस तरह दिनोंदिन तरक्की कर रही है, शातिर ठग भी उतने ही एडवांस होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां इंदौर की एक महिला के नाम पर जारी मोबाइल नंबर से मुंबई में वाट्सएप (whatsapp) चलाया जा रहा था और इसके जरिये कई लोगों को ठगी का शिकार बना लिया गया।

पेट्रोल पंप मैनेजर ने किया 16 लाख का गबन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक मरीमाता का बगीचा निवासी वर्षा शशिकांत वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर मुंबई में साइबर क्राइम (cyber crime) किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि वो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करती है उनके पास सामान्य कीपैड वाला फोन है और उन्होने कभी भी वाट्सअप नहीं चलाया। लेकिन उनके नंबर को हैक करके मुंबई में वाट्सएप के जरिए ठगी की जा रही है। उनका नंबर किसी के द्वारा लोन दिलाने वाली कंपनी के कस्टमर केयर के रूप में डाल दिया है और इसपर सिर्फ वाट्सएप पर बात की जाती थी। ये भी कहा गया है कि इस तरीके से ठगों ने लोगों को लोन दिलाने के नाम पर पैसा मांगा लेकिन बाद में जब लोगों का लोन पास नहीं हुआ तो उनके पास फोन आने शुरू हुए और इस तरह मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने भी महिला को पूछताछ के लिए तलब हुआ और तब सारा घोटाला सामने आया।

शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि उसने कभी अपने फोन पर वाट्सएप डाउनलोड ही नहीं किया और न ही किसी से किसी भी तरह का ओटीपी शेयर किया है। ऐसे में पुलिस के सामने भी ये उलझन खड़ी हो गई है कि आखिर साइबर ठगों ने किस तरह उनके नंबर का इस्तेमाल किया। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews