जब सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री ने डॉक्टरों से माफी मांगी, देखें वीडियो

mp-government-action-on-adulteration-in-madhya-pradesh-

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

मध्यप्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे तुलसी सिलावट ने इंदौर में आज कोरोना के खिलाफ सयुंक्त रूप से सभी को मिलकर लड़ने की अपील की। सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट ने आज इंदौर में कोरोना से जंग लड़ रहे कर्मवीर डॉक्टर्स से माफी मांगी जिन पर बुधवार को शहर के टाटपट्टी बाखल में असमाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता सिलावट ने कहा कि इंदौर में जो हुआ उसकी मैं कड़ी भर्त्सना करते हुए धरती पर भगवान के रूप डॉक्टर्स से माफी मांगता हूं।

दरअसल, डॉक्टर्स पर हुए हमले से नाराज सिलावट ने शहरवासियों से अपील की है कि सभी को मिलकर कोरोना को हराना है और इसके लिए सभी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी कोरोना वारियर्स का सहयोग करना चाहिए। इंदौर कलेक्टर के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने उन निजी अस्पतालों पर निशाना साधा है जो संकट की इस घड़ी में आम आदमी का इलाज नही कर रहे है और उन्हें कोरोना का संदिग्ध मानकर इलाज के लिए शासकीय अस्पतालों में भेज रहे है। सिलावट ने कहा कि मेरी बात इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से हुई है और उनसे मैंने कहा कि जो निजी अस्पताल आपात स्थिति में सहयोग नही कर रहे है उन पर शिकंजा कसा जाए क्योंकि कोरोना वायरस के नाम निजी अस्पतालों का फीडबैक ठीक नही आ रहा है। इधर, सिलावट ने ये भी कहा कि परसो उनकी बात प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से हुई थी और मैंने उनसे कहा था कि शहर में लॉक डाउन का पालन सख्ती से करवाया जाए और साथ शहर की सभी सीमाओ को सील कर, अर्धसैनिक बल को भी लगाया जाए। वही उन्होंने सीएम से केंद्र सरकार के 50 लाख की बीमा राशि के अलावा राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त 50 लाख रुपए के इंश्योरेंस की बात कर प्रभावितो को 2 लाख रुपए की राशि की बात भी की है। इसके साथ ही कोरोना वारियर्स की सुरक्षा को लेकर भी उनकी बात मुख्यमंत्री से हुई है। इंदौर में सिलावट ने ये भी कहा कि पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है ऐसे में हमे कोरोना से जीतना है तो सयुंक्त रूप से लड़ना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews