कचरे की पेटी में मिले भ्रूण का मामला सुलझा, खुद माँ ने ही फेंका था

कचरे की पेटी में मिले भ्रूण का मामला सुलझा, खुद माँ ने ही फेंका था

INDORE NEWS : इंदौर के थाना राजेंद्र नगर में सामने आया है यहाँ  माता-पिता पर ही नवजात की हत्या का प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया और भ्रूण को फेकने वाले माता पिता को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई पुलिस कर रही है। आरोपी पति-पत्नी  की माने तो यह अनवांटेड प्रेग्नेंसी थी और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते दोनों ने इस गर्भ को गिराने का फैसला किया, महिला गोलियों का सेवन कर लिया, बाद में महिला खुद इस भ्रूण को फेंकने कचरे की पेटी तक गई, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इंदौर से राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में इलाके के एक कचरे के डब्बे में आम लोगों द्वारा एक मृत भ्रूण देखा गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई तकरीबन 6 महीने के इस मृत नवजात को लेकर पुलिस ने खोजबीन शुरू की ओर इलाके के सरकारी अस्पतालों से गर्भवती महिलाओं की जानकारी दी इकट्ठा की पुलिस की तलाश उस वक्त खत्म हुई जब थाना क्षेत्र के एक माता पिता इस नवजात को फेंकने के दोषी पाए गए पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और पूर्व में भी उनकी तीन औलाद हैं जिसके चलते इस काम को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामलें में जांच कर रही है।

 आदित्य मिश्रा डीसीपी इंदौर 

[dgv_vimeo_video id=”835034463″]

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews