
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने के उद्देश्य से पिछले दिनों हुई चाकूबाजी में पकड़े गए आरोपियों का पुलिस द्वारा जुलूस निकाला गया और पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर व्यापारियों से माफी भी मंगवाई। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर बने श्रीजी कैफे पर हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम धीरज यादव, यश यादव, विशाल, अर्पण सिसोदिया और नितेश बताये जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
आखिर नहीं माने लोग, जमकर हुई आतिशबाजी, एनजीटी में अवमानना याचिका दायर
वहीं क्षेत्र में फैली दहशत और बढ़ते अपराधों को कम करने के लिए पुलिस ने बदमाशों का क्षेत्र में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान बदमाशो को व्यापारियों के बीच ले जाकर आगे से अपराध नहीं करने की शपथ भी दिलवाई है और माफी भी मंगवाईं ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। वही बदमाश आगे किसी भी तरह के कोई भी अपराध को अंजाम ना दे सके। एरोड्रम थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले में आरोपियों ने क्षेत्र में दहशत का वातावरण बना रखा था जिसके चलते आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”646444561″]
