किसने की सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट पर टिप्पणी, थाने पहुंचा मामला

किसने की सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट पर टिप्पणी, थाने पहुंचा मामला

इंदौर।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता को पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट के खिलाफ की टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। बीजेपी नेता ने साइबर सेल में कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल के खिलाफ शिकायत की है और कहा है कि उन्होंने सिलावट की पोस्ट में डाले गए फोटो में फेरबदल करते हुए उसे आपत्तिजनक बना दिया।

दरअसल, बीते दिनों सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद इंदौर के सांवरे विधानसभा के पूर्व पार्षद कोमल जीवन पंचोली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर तुलसी सिलावट का स्वागत किया था। जिसे बदल कर दूसरे ग्रुपों पर शेयर की जा रही थी। उन्होंने लिखा था कि भारतीय जनता पार्टी उनका खुले दिल से स्वागत एवं अभिनंदन करती है।

पंचोली ने इस मामले में साइबर सेल में कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल के खिलाफ शिकायत की है और कहा कि उन्होंने उनकी पोस्ट में डाले गए फोटो में फेरबदल करते हुए उसे आपत्तिजनक बना दिया। पंचोली का कहना है कि किसी कांग्रेस नेता ने उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ छेड़छाड़ की है। जिसकी जानकारी उन्होंने भाजपा अध्यक्ष गोपी नेमा व कार्यालय मंत्री कमल वर्मा को दी। भाजपा अध्यक्ष गोपी नेमा ने पूरे मामले की जानकारी साइबर सेल को देखकर कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया है ।पंचोली ने कहा कि सिलावट की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने वाले कांग्रेसी नेता पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें मालूम है कुछ कांग्रेसी नेता ऐसी हरकत करते रहते हैं जिसके लिए उन्हें सबक सिखाना अत्यंत ही आवश्यक है जिसके बाद वैसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews