पंचायत सचिव को किसने दी धमकी- ”मेरी नहीं सुनी तो करवा दूंगा ट्रांसफर”

पंचायत सचिव को किसने दी धमकी- ”मेरी नहीं सुनी तो करवा दूंगा ट्रांसफर”

इंदौर।

मेरी नहीं सुनी तो अंजाम बुरा होगा, तेरा ट्रांसफर करवा दूंगा।यह धमकी  ग्राम पंचायत बाग के सचिव प्रहलाद कुमार को जाकिर नामक व्यक्ति ने उस वक्त दी जब वे निर्वाचन सामाग्री लेकर जनमद पंचायत की ओर जा रहा थे।प्रहलाद ने इस मामले में चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज की है।

दरअसल, शुक्रवार शाम को बाग पंचायत सचिव प्रहलाद कुमार निर्वाचन सामाग्री लेकर जनमद पंचायत की ओर जा रहा थे।, तभी रास्ते में ग्रीन पार्क निवासी जाकिर ने उनका रास्ता रोक और धमकी देते हुए कहा कि तुम और सरपंच दोनों भ्रष्ट्राचार कर रहे हो। तुमने मेरी बात नहीं सुनी तो तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगा और गबन का केस दर्ज करवााउंगा।  इसके बाद कुमार ने थाने पर शिकायती आवेदन दिया है।

चंदन नगर थाना प्रभारी विनोद दीक्षित ने बताया कि दोनों ही पक्ष कांग्रेस पक्ष के हैं। इसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव है। इसी संबंध में जाकिर नामक व्यक्ति ने सचिव की शासकीय रुपयों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करने की शिकायत की थी। इसी बात को लेकर दाेनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद दाेनों ने थाने में आदेवन दिया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews