मंगलवार को इन नियमों के साथ जाने किस वक्त खुलेगा इंदौर का दवा बाजार

मंगलवार को इन नियमों के साथ जाने किस वक्त खुलेगा इंदौर का दवा बाजार

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

मध्यप्रदेश के सबसे बड़ा रविवार और सोमवार को बंद रहने के बाद कल याने मंगलवार को निश्चित नियमो के साथ खुलेगा। दी इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक मंगलवार को इंदौर का दवा बाजार मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा। दरअसल, प्रशासन के निर्देश और मानव सेवा को ध्यान में रख कर एसोसिएशन ने दवा बाजार खोलने की घोषणा की है। दी इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन ने कल के लिए कुछ नियम निर्धारित किये ताकि कोरोना से सभी का बचाव हो सके। नियमो के तहत व्यापारियों और कर्मचारियों का प्रवेश, लाइसेंस की फोटो कॉपी या व्यापारी के द्वारा दिए गए अधिकृत लेटर द्वारा ही हो पाएगा।

वही दवा बाजार में प्रवेश के लिए मास्क लगाना भी अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही एसोसिएशन होलसेलर और रिटेलर्स को ये भी ताकीद किया है कि वो उचित दूरी बनाकर ही दवा बाजार में खरीदी करे। वही रिटेलर्स से एसोसिएशन ने कहा है कि वो अपना आर्डर कागज पर नोट करके या व्हाट्सअप पर दे ताकि दुकानों पर भीड़ न लगे। वही एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि बुधवार को बाजार खुलेगा या नही इसका निर्णय मंगलवार शाम को लिए जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews