
Indore News : इंदौर शहर में इन दिनों मामूली से विवाद के बाद आत्महत्या करने का सिलसिला लगातार सामने आ रहा है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर, मृतका के मायके वालों ने अपनी बेटी का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”824042781″]
6 साल पहले हुई थी शादी
दरअसल, मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि 6 वर्ष पहले इंदौर के ही रहने वाले गौरव तिवारी नामक युवक से मृतका इंदु की शादी हुई थी जो कि मूल रुप से गुना की रहने वाली थी। जिसका एक 4 साल का बच्चा भी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका और उसके पति के बीच पढ़ाई के लिए फॉर्म भरने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों में काफी कहासुनी हो गई। जिसके बाद देर रात पति अलग कमरे में सोने चला गया रहा था कि तभी ये घटना हुई।
[dgv_vimeo_video id=”824040487″]
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, परिवारवालों का यह भी कहना है कि इंदु के साथ मारपीट करने के बाद पति उसे मारकर फांसी के फंदे पर टांग दिया होगा। इसलिए उनकी बच्ची की मौत हो गई। साथ ही, सड़कजाम करते हुए ससुराल पक्ष में पति, सास-ससुर और ननद पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”824039246″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

