पानी का बिल ना देने की बात पर बुरी तरह भड़की महिला, तलवार लेकर युवक के पीछे लगा दी दौड़

पानी का बिल ना देने की बात पर बुरी तरह भड़की महिला, तलवार लेकर युवक के पीछे लगा दी दौड़

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों कोई ना कोई विवाद सामने आ रहा है। हाल ही में महू की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी की रॉयल रेसिडेंसी का एक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले स्थानीय लोग आपस में ही भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि महिलाएं तलवार लेकर व्यक्ति को मारने के लिए सड़क पर दौड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू की है।

यह घटना इंदौर से 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत भाटखेड़ी की है। यहां पर रॉयल रेसिडेंसी कॉलोनी है जहां पर रहने वाले चंद्र प्रकाश दीक्षित के पास महिलाएं मेंटेनेंस चार्ज लेने के लिए पहुंची थी। दीक्षित ने चार्ज देने से इनकार कर दिया जिसके चलते महिलाएं भड़क गई और मारपीट पर उतारू हो गई। एक महिला को इतना ज्यादा गुस्सा आया कि उसने अपने घर में से तलवार निकाली और चंद्र प्रकाश दीक्षित के पास पहुंच गई।

Must Read- Indore: गैंगरेप के आरोपी को HC का झटका, नहीं मिली जमानत, खाना होगी जेल की हवा

जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में नल कनेक्शन लगाए गए हैं, जिनके लिए हर महीने 300 रुपए चार्ज देना पड़ता है। स्थानीय लोग पैसे लेने के लिए पहुंचे थे और चंद्रप्रकाश ने पैसे देने से मना कर दिया जिसके चलते यह विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला कई बार दीक्षित के पीछे तलवार लेकर दौड़ी। इसी के चलते पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews