एमपी में यहां विराजेगी विश्व की सबसे बड़ी बजरंगबली की मूर्ति

एमपी में यहां विराजेगी विश्व की सबसे बड़ी बजरंगबली की मूर्ति

इंदौर।
जल्द ही धार्मिक दृष्टि से मध्यप्रदेश में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इंदौर के पितृ पर्वत पर विश्व की सबसे ऊंची बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ग्वालियरके निवासी और प्रदेश और देश में विख्यात मूर्तिकार प्रभात राय के द्वारा तैयार की गई मूर्ति 108 टन की है। इस मूर्ति को बनाने में तांबा ,जस्ता सोना चांदी, शीशा सहित जैसी अष्ट धातु का प्रयोग किया गया है और उसे बनाने में लगभग 11 करोङ रू की लागत आई है। 108 टन वजन के बजरंगबली की नौ टन की गदा और 3 टन की छतरी है।

खास बात यह है कि छतरी पर 9 इंच आकार में 108 बार रामनाम गुदा है। भगवान राम की भक्ति में बैठे हनुमान जी की प्रतिमा के साथ 15 बाई 12 की रामकथा भी तैयार की गई है। हनुमान जी के हाथ में झान्झर की लंबाई 11 फीट है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि यह विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति है और प्राण प्रतिष्ठा का होने वाला आयोजन किसी छोटे कुम्भ से कम नहीं होगा जिसमे देश भर के साधु संत सहित कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी दर्ज कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews