International Yoga Day 2023: इंदौर के कई स्थानों पर योग अभ्यास का अयोजन, महापौर, सांसद ने किया सूर्य नमस्कार

International Yoga Day 2023: इंदौर के कई स्थानों पर योग अभ्यास का अयोजन, महापौर, सांसद ने किया सूर्य नमस्कार

International Yoga Day 2023 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग मित्र अभियान के तहत, इंदौर के कई स्थानों पर सूर्य नमस्कार एवं योग अभ्यास का अयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर इलैयाराजा टी समेत अलग-अलग क्षेत्रों में महापौर, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में योग साधक शामिल हुए एंव योग अभ्यास किया। बता दें कि महापौर के योग मित्र अभियान के तहत आज स्कीम नंबर 54 में शंखनाद, गणेश वंदना एवं चंद्र नमस्कार के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया गया।

बच्चों ने किया प्रदर्शन

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक मालवा प्रांत के विनीत नवाथे, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दीक्षित, पार्षद प्रतिनिधि महेश जोशी, संस्था माधव सृष्टि के अध्यक्ष एवं सचिव, संजय चराटे और मुकेश मोढे सहित बड़ी संख्या में लोग योग साधना उपस्थित थे। इस दौरान योग साधकों द्वारा राष्ट्रभक्ति पर सामूहिक साधना, योगेश पुरोहित के निर्देशन में बच्चों द्वारा बाल योग साधना का प्रदर्शन किया गया। वहीं, योग शिक्षक इंदर सिंह द्वारा 1 हजार बार सूर्य नमस्कार किया गया।

International Yoga Day 2023

महापौर की ये अपील

आयोजन के दौरान महापौर ने कहा कि अभियान के अंतर्गत स्वच्छता को स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शहर के 85 वार्डों में नियमित योगाभ्यास हो इसके लिए हम अलग-अलग वार्डों में योग अभ्यास करवा रहे हैं। इंदौर स्वच्छता में नंबर 1 शहर बना है उसी प्रकार स्वच्छता तथा स्वास्थ्य को जोड़ने के लिए हमारे द्वारा योग मित्र अभियान चलाया जा रहा है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी से एक ही योग सिर्फ 1 दिन का अभ्यास नहीं है या 1 दिन की गतिविधि नहीं है, यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या है। आप सभी नियमित योग करें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

जलपान की व्यवस्था

विभिन्न क्षेत्रों में हुए योग साधना के कार्यक्रमों का दौरान भारत माता की आरती की गई। सभी कार्यक्रमों में जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। वहीं, शासन के आदेशानुसार, जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में भी सुबह 7 बजे से योग किया गया, जिसमें शिक्षको और छात्रों के साथ गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।

मंगल राजपूत, इंदौर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews