समर्पण : स्वच्छता के लिए समर्पित युवा उद्योगपति सचिन बंसल सम्मानित

समर्पण : स्वच्छता के लिए समर्पित युवा उद्योगपति सचिन बंसल सम्मानित

इंदौर, आकाश धौलपुरे। स्वचछता सर्वेक्षण (Swachhata Survekshan) में इंदौर (Indore) पंच लगाने की तैयारी में है,  इंदौर देश के सभी शहरों में  लगातार 4 वर्ष से पहले  स्थान पर अपनी जगह बनाये हुए है । इसकी वजह है यहाँ के निवासी और स्वच्छता के लिए दूसरों को जागरूक वाले उद्यमी, सामाजिक संगठन आदि।  ऐसे ही एक समर्पित युवा उद्यमी सचिन बंसल को मंगलवार को इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में सम्मानित किया गया।

संकल्प-2021 कान्क्लेव में आईपीपीएफ अध्यक्ष सचिन बंसल (Sachin Bansal)को सम्मानित किया गया। स्वच्छता के चैम्पियन सम्मान से सम्मानित युवा उद्योगपति सचिन बंसल प्रथम स्वच्छता सर्वेक्षण से ही इंदौर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी सेवायें  दे रहे हैं। वे औद्योगिक स्तर पर भी स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए अनेक कार्य संचालित कर रहे हैं । इस विशिष्ट कार्य के लिए समर्पित हो कर कार्य करने वाले और व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेकर सहभागिता करने पर इंदौर जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम इंदौर ने श्री बंसल का सम्मान किया। मंगलवार  को रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित कार्यक्रम इंदौर संकल्प 2021 कन्क्लेव में इंदौर सांसद  शंकर लालवानी और पद्मश्री जनक पल्टा मगिलिगन सहित इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह और निगम आयुक्त श्रीमति प्रतिभा पाल की उपस्थिति में युवा उद्योगपति सचिन बंसल को स्मृति चिन्ह  और प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews