ट्रेन पकड़ने की जल्दी में चली गई युवक की जान, घटना सीसीटीवी में कैद

young-man-death-in-indore-during-hurry-to-catch-a-train-Captured-in-CCTV

इंदौर| इंदौर रेल्वे स्टेशन पर चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई ,जिसके बाद पूरे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि किस तरह से युवक ट्रेन के नीचे आया और कैसे काल के गाल में समा गया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना को जरा गौर से देखे। 

दरअसल ये घटना इंदौर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर 4 की है जहां इंदौर से भोपाल की ओर रवाना हो रही गाडी में चढते वक्त एक हादसा हुआ और युवक की मौत हो गई।युवक ट्रेन में जल्दी चढने के प्रयास में था और अचानक उसने अपना संतुलन खो दिया जिसके चलते एक बडा हादसा हो गया। थोड़ी सी जल्दबाजी और लापरवाही जानलेवा हो सकती है  युवक ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और अपनी जान से हाथ गवा बैठा।  भोपाल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह प्लेटफार्म पर लग रही थी उस दौरान दमोह के रहने वाले 28 वर्षीय शुभम जैन ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की उस दौरान उसका हाथ फिसलने से वो ट्रेन के निचे आ गया।  जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों को सुचना दी। एडिशनल एस पी राकेश खाखा  घटना से जुड़ी जानकारी दी और जांच की बात की है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews