Indore News : इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने कहासुनी होने पर एक युवक को चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार हुए आरोपियों में 5 लड़कियां और तीन युवक है जिन्होंने देर रात थाना क्षेत्र में युवक पर हमला किया था।
क्या है पूरा मामला
इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में मामूली बात पर बाइक सवार युवक युवतियों ने विवाद करते हुए युवक पर चाकू मार कर घायल कर दिया और जाते-जाते आरोपी युवक युवतियों ने कार में तोड़ फोड़ की और फिर भाग निकले थे। जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने घटना स्थल के आस पास के सीसी टीवी निकाल कर देखे तो आरोपी युवक युवती भागते नजर आ रहे थे।
जिसकी तलाश में टीम लगी थी और इन सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई। पकड़े गए आरोपियों में एडीशनल डीसीपी के अनुसार कुछ नाबालिग भी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”999890483″]
