
Indore News : गुस्से को अगर काबू में ना रखा जाए तो कभी-कभी छोटी सी बात इतना बड़ा रूप ले लेती है कि आपको थाने और जेल तक का सफर करना पड़ सकता है कुछ ऐसी ही एक छोटी सी बात इंदौर में दुकानदार से बल्ब बदलने को लेकर हुई और फिर आरोपियों ने दुकान पहुंचकर जमकर लठ्ठ चलाया और पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई अब पुलिस मारपीट करने वालों की तलाश में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के बर्फानी धाम का बताया जा रहा है यहाँ इलेक्ट्रिक की दुकान चलने वाले आकाश सिसोदिया ने पुलिस को शिकायत की है कि क्षेत्र के राजेश और संतोष नाई ने उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर उसके साथ मारपीट की। दोनों आरोपी ने बल्ब बदलने की बात पर विवाद हो गया। दोनों आरोपियों ने दुकान में घुसकर आकाश के साथ डंडे से पिटाई कर दी जिसका सीसीटीवी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है शिकयत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”902523396″]
डीसीपी के अनुसार, दो नामजद आरोपी इस घटना में बनाए गए है जिनकी गिरफ़्तारी जल्द होगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”902523009″]
