इंदौर में युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ की जमकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी भी मारपीट के प्रकरण में की जावेगी।
indore police

Indore News : इंदौर के तुकोंगज थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया था। मारपीट की जानकारी मिलते ही तुकोंगज पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि रामबाबू जो कि झोन 2 कार्यालय में पदस्थ हैं। अपने मित्र के साथ ढक्कन वाला कुआं से कही जा रहे थे। हंस ट्रेवल्स की बस जो की क्राइम ब्रांच के यहां आव्यवस्थित लगी थी पुलिसकर्मी द्वारा बस को व्यवस्थित लगाने की बात की गई जिस पर आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की।

क्या है पूरा मामला

एक तो गलती की ओर गलती को सुधारने के कहने पर मारपीट की अब पुलिस ने फरयादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया हुआ यूं के ढक्कन वाला कुआं से गुजरते वक्त बेतरतीब खड़ी बस को ठीक खड़ा करने का कहाँ पर ट्रेवल्स के कर्मचारियों द्वारा पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की गई हुई मारपीट में तूकोगंज थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना में शामिल कुलदीप धीरज राठौर अकरम और आशिक ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपियों को भी पकड़ा गया है साथ ही थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी भी मारपीट के प्रकरण में की जावेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”996198542″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews