23 साल की युवती को एक साथ लगा दिये कोरोना वैक्सीन के 6 डोज़, फिर हुआ ये

23 साल की युवती को एक साथ लगा दिये कोरोना वैक्सीन के 6 डोज़, फिर हुआ ये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन (Vaccine) को सबसे कारगर तरीका माना जा रहा है। लेकिन क्या हो यदि किसी को एक साथ वैक्सीन के 6 डोज़ दे दिये जाएं। इटली (Italy) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां नर्स ने गलती से 23 साल की युवती को 6 डोज़ लगा दिए।

अमेरिका में 12-15 वर्ष के बच्चों के लिए वैक्सिनेशन को मिली मंजूरी

इटली में 23 साल की युवती को गलती से फाइजर (Pfizer-BioNTech) की 6 डोज लगा दी गई। मामला टस्कनी में नोआ अस्पताल का है जहां नर्स ने पूरी शीशी की वैक्सीन सीरींज में भर ली और युवती को लगा दी। लेकिन उस शीशी में वैक्सीन की 6 खुराकें थी। कुछ देर में जैसे ही नर्स को अपनी गलती का अहसास हुआ उसने तुरंत डॉक्टर्स को बताया। इसके बाद युवती को अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया। वैक्‍सीन ओवरडोज के बाद उसे तुरंत Fluids और Paracetamol दिए गए। राहत की बात ये है कि 6 डोज़ लगने के बाद भी युवती ठीक है और उसे 24 घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज  कर दिया गया। हालांकि अभी कुछ दिन तक और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जाएगी निगरानी रखी जाएगी कि कहीं कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews