Hindi News

इंडोनेशियों में बड़ा हादसा.. सात मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत की खबर

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
Last Updated:
इं​डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक सात मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 20 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर सामने आई है। आग लगने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।
इंडोनेशियों में बड़ा हादसा.. सात मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत की खबर

इं​डोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में एक भयानक हादसा हो गया है जहां सात मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 20 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना स्थल पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है। बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चारों ओर धुंए के गुब्बारे उठ रहे हैं।

जानकारी अनुसार, मारे गए 20 लोगों में 5 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ की मौत दम घुटने से हुई। कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं जिन्हे बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। आग लगने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

जब इमारत में आग लगी तो कुछ कर्मचारी लंच कर रहे थे, जबकि कई लोग बाहर थे। आग लगने के कारणों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों और घायलों को पहचान और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इमारत को पूरी तरह सील कर दिया है।

हांगकांग और भारत में भी हुआ था ऐसा हादसा

कुछ दिन पहले हांगकांग में कई इमारतें एक साथ आग की चपेट में आ गई थी, जहां सैकंड़ों की संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। हांगकांग में लगी आग पर दमकल विभाग ने तीन दिन में काबू पाया था। इसके साथ ही भारत के गोवा में कुछ दिन पूर्व नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसकी जांच अभी भी जारी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews