पाकिस्तान के नोशाकी में सेना पर हुआ हमला, BLA का दावा- मारे गए 90 जवान, CM सरफराज बुगती ने जताया दुख

एक आत्मघाती हमलावर ने बस को निशाना बनाया। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने दूसरी बस पर गोलीबारी भी की। काफिले में कुल 8 बसें थी। जिनमें से एक बस विस्फोट में पूरी तरह नष्ट हो गई।
attack on Pakistani military convoy

पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पाकिस्तान सैनिकों के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। बलूच विद्रोहियों ने दावा किया है कि इस हमले में 90 सैनिक मारे गए हैं। बता दें कि पाकिस्तान में इससे पहले ट्रेन हाईजैक की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं, एक सप्ताह के भीतर बलूच विद्रोहियों द्वारा यह दूसरा बड़ा हमला है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को क्वेटा से ताफ्तान जा रहे पाकिस्तान सैनिक के काफिले पर नोशकी जिले में आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार की मानें, तो अधिकारियों ने बताया है कि रविवार को नेशनल हाईवे पर हुए इस विस्फोट में फ्रंटियर कोर के 5 से 7 जवान शहीद हुए, जबकि 12 जवानों के घायल हुए हैं।

इस कारण हुआ हादसा

नोशकी स्टेशन हाउस ऑफिसर जफरुल्लाह सुमालानी के अनुसार, शुरुआती जांच में पाया गया कि यह एक आत्मघाती हमला था। घटनास्थल से मिले सबूतों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे कार को एफसी काफिले में घुसा दिया था। जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया।

बलूचिस्तान के सीएम ने जताया दुख

वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतक सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दुख जताया है। साथ ही प्रेस विज्ञापन जारी कर कहा, “बलूचिस्तान की शांति के साथ खिलवाड़ करने वालों का दुखद अंत होगा। कायरतापूर्ण हमले हमारा मनोबल नहीं गिरा सकते। बलूचिस्तान में आतंकवादियों के कोई के लिए कोई जगह नहीं है। यहां हर कीमत पर शांति स्थापित की जाएगी। शांति के दुश्मनों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।”

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा, “एक आत्मघाती हमलावर ने बस को निशाना बनाया। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने दूसरी बस पर गोलीबारी भी की। काफिले में कुल 8 बसें थी। जिनमें से एक बस विस्फोट में पूरी तरह नष्ट हो गई। उनका दावा है कि इस दौरान कुल 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews