दुनिया का सबसे गहरे एस्केलेटर, इंजीनियरिंग का है कमाल! ट्रैवलर्स के लिए बन रही खास जगह

यहां पर 200 स्पीकर वाला एक पीए सिस्टम, 4 एलईडी डिस्प्ले और सिस्टम निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी है। यदि आपको कभी मौका मिले, तो आपको इस एस्केलेटर पर चढ़ें।
Escalator AI

पूरी दुनिया में एक से बढ़कर एक घूमने फिरने लायक स्थान है, जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ देश महंगाई के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ ऐसे भी देश हैं जो बहुत ही ज्यादा सस्ते हैं। कुछ देश ऐसे हैं, जहां बड़ी-बड़ी कंपनियां स्थापित हैं, जो बड़े स्तर पर व्यापार कर रही हैं। तो कुछ देश ऐसे हैं, जहां विश्व भर के छात्र पढ़ाई-लिखाई करने के लिए जाते हैं। कुछ देश पानी में तैरते हैं, तो कुछ देश ऐसे हैं जहां एक भी वाहन नहीं चलते हैं।

सभी देशों में लोगों की सुविधा के लिए बुनियादी चीजें बनाई जाती हैं, जिससे उन्हें आराम मिल सके। इन्हीं में से एक स्वचालित सीढ़ियां भी हैं, जिससे जीवन थोड़ा आसान हो गया है।

दुनिया का सबसे गहरे एस्केलेटर

अक्सर ज़मीन से किसी भी ऊपरी मंज़िल तक जाने के लिए स्वचालित सीढ़ियां यानी कि एस्केलेटर का इस्तेमाल लोग करते हैं। इससे आप आसानी से ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच सकते हैं। यह अपने आप चलने वाली सीढ़ियां होती हैं, जिस पर आप खड़े हो जाएं, और आप ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर तक पहुंच जाएंगे। एस्केलेटर मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि में देखा होगा आपने।
हालांकि, आज हम आपको दुनिया के सबसे गहरे एस्केलेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि चीन के हांगकांग शहर में स्थित है।

सेंट्रल मिड-लेवल एस्केलेटर

दुनिया की सबसे गहरी एस्केलेटर को लोग सेंट्रल मिड-लेवल एस्केलेटर के नाम से जानते हैं, जो कि विश्व का सबसे लंबा आउटडोर कवर एस्केलेटर सिस्टम है। बता दें कि एस्केलेटर जोकि 52 मीटर गहरी है, इसमें जाने और आने में 2.03 सेकंड लगते हैं। यहां सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ लगी होती है। यह पैदल मार्गों की 800 मीटर लंबी श्रृंखला है। इसे बनाने में 30 मिलियन डॉलर की लागत आई थी, जिसे साल 1993 में आम जनता के लिए खोला गया था। तब से लेकर आज तक यह लोगों की सेवा में उपलब्ध है। यहां 3 ट्रैवलेटर की एक श्रृंखला है।

जानें स्पीड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एस्केलेटर करीब 0.65 मीटर प्रति सेकेंड की स्पीड से चलती है। यहां हर गतिविधियों पर लगभग 75 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाती है। इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज से भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं, ताकि किसी तरह की कोई अहिंसा ना हो। यहां पर 200 स्पीकर वाला एक पीए सिस्टम, 4 एलईडी डिस्प्ले और सिस्टम निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी है। यदि आपको कभी मौका मिले, तो आपको इस एस्केलेटर पर चढ़कर एक बार आनंद जरूर उठाना चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews