Hindi News

इजरायल पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, कहा – ‘गड़बड़ कर दी तुमने’, जानिए इसके पीछे का कारण

Written by:Ronak Namdev
Published:
ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की घोषणा खुद डोनाल्ड ट्रंप ने की थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये समझौता टूट गया। खासतौर पर इजरायल की जवाबी कार्रवाई से अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप इतने नाराज हो गए कि उन्होंने इजरायल पर गुस्सा जाहिर करते हुए तीखा बयान दे डाला “उन्हें नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं।”
इजरायल पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, कहा – ‘गड़बड़ कर दी तुमने’, जानिए इसके पीछे का कारण

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी घोषणा की थी कि इजरायल और ईरान युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने खुद इस संधि में मध्यस्थता की थी। लेकिन कुछ ही घंटों में ईरान और इजरायल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फिर से हमले शुरू कर दिए। सबसे ज्यादा गुस्सा ट्रंप को इजरायल की प्रतिक्रिया पर आया, क्योंकि उन्होंने साफ तौर पर लिखा था कि इजरायल को ईरान पर हमला नहीं करना चाहिए। इसके बावजूद इजरायली वायुसेना ने टारगेट पर हमला कर दिया।

इस पूरे मामले में अब दुनियाभर में चिंताएं बढ़ा दी है। एक तरफ ईरान हार मानने को तैयार नहीं है। तो वही दूसरी ओर इजराइल भी पीछे हटने के लिए राजी नहीं है। हालांकि मामला जब और गंभीर हो गया जब अमेरिका की इसमें एंट्री हो गई।

‘क्या कर रहे हो तुम लोग?’: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने कहा था कि हमला मत करो, लेकिन फिर भी उन्होंने कर दिया। उन्हें नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अब कभी भी अपनी परमाणु सुविधाओं का पुनर्निर्माण नहीं करेगा। ट्रंप ने अपनी नाराजगी छिपाने के बजाय खुलकर जाहिर की और इजरायल को चेतावनी देते हुए यहां तक कह दिया कि “पायलट्स को वापस बुलाओ और घर लौट आओ।” एक और पोस्ट में उन्होंने कहा कि “सब कुछ कंट्रोल में है, कोई हमला नहीं होगा।” लेकिन इसके कुछ समय बाद ही इजरायल की ओर से एयरस्ट्राइक की खबरें आईं, जिसने पूरी स्थिति को उलझा दिया।

इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की दुविधा क्या है?

दरअसल ट्रंप की कोशिश थी कि ईरान और इजरायल के बीच शांति स्थापित की जाए, लेकिन इजरायल की जिद और हालिया हरकतों ने अमेरिका की स्थिति को मुश्किल में डाल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन कर साफ शब्दों में कहा कि हमला न करें। लेकिन नेतन्याहू ने जवाब दिया कि ईरान ने पहले संघर्षविराम तोड़ा है और उन्हें जवाब देना जरूरी है। बाद में फैसला हुआ कि इजरायली सेना सिर्फ एक टारगेट को निशाना बनाएगी, बाकी हमलों को टाल दिया जाएगा।

इस घटना से यह साफ हो गया है कि अमेरिका और इजरायल के रिश्तों में भले ही मजबूती हो, लेकिन जब बात सख्ती से शांति समझौते के पालन की आती है, तो इजरायल की स्वतंत्र सैन्य नीति अमेरिकी सलाह से टकरा जाती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews