पाकिस्तान के खुजदार में फिर भूकंप के झटके, 3.3 मापी गई तीव्रता, 8 किलोमीटर थी गहराई

बलूचिस्तान के खुजदार जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.3 जबकि गहराई 8 किलोमीटर बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र खुजदार से लगभग 70 किलोमीटर पश्चिम में बताया गया है।
पाकिस्तान के खुजदार में फिर भूकंप के झटके, 3.3 मापी गई तीव्रता, 8 किलोमीट थी गहराई

एक बार फिर पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार सुबह पाकिस्तान के बलूचिस्तान के खुजदार जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सिस्मिक मॉनिटरिंग सेंटर के मुताबिक भूकंप का केंद्र खुजदार से 70 किलोमीटर पश्चिम में था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर दर्ज की गई है। भूकंप के झटकों के बाद संबंधित अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

हालांकि प्रशासन का कहना है कि जिन जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, वहां से अब तक किसी भी प्रकार की चिंताजनक खबर सामने नहीं आई है। किसी भी प्रकार के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिसंबर के महीने में भी भूकंप आ चुका

जानकारी दें कि दिसंबर के महीने में पाकिस्तान में भूकंप आ चुका है। 3 दिसंबर को खुजदार और सिबी जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान खुजदार में आए भूकंप की तीव्रता 3.3 थी और गहराई 15 किलोमीटर बताई गई थी। 3 दिसंबर को आए भूकंप का केंद्र 80 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बताया गया था। वहीं सिबी में आए भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी और गहराई 10 किलोमीटर बताई गई थी, जबकि केंद्र 50 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

नवंबर में भी आए थे झटके

जानकारी दे दें कि नवंबर का महीना भी पाकिस्तान के लिए भूकंप के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। नवंबर में भी पाकिस्तान में कई बार भूकंप आए। 26 नवंबर को सिबी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 3.0 मापी गई थी और गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई थी, जबकि भूकंप का केंद्र सिबी से लगभग 60 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में बताया गया था। इतना ही नहीं, 8 नवंबर को भी कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 8 नवंबर को जियारत और आसपास के इलाकों में 5.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए थे, जिनका केंद्र कोटा से 67 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित बताया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews