पहने हुए अंडरगारमेंट बेचकर लड़की ने कमाए इतने पैसे, छोड़ दी एयर होस्टेस की नौकरी

पहने हुए अंडरगारमेंट बेचकर लड़की ने कमाए इतने पैसे, छोड़ दी एयर होस्टेस की नौकरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज के समय में जब प्राइवेट जॉब सेक्टर में हाई रिस्क है, ऐसे में ज्यादातर युवा कुछ ऐसा काम करना चाहते हैं जो उनका अपना हो। इसीलिए आजकल कई तरह के ऑनलाइन मार्केट (online market) में कई तरह के इनोवेटिव और नई नई चीज़ों का इज़ाफ़ा होने लगा है। इंटरनेट की दुनिया ने कई लोगों को अपना काम करने के मौके भी दिए हैं और इसी का फायदा उठाकर 26 साल की एयर होस्टेस (air hostess) इतने पैसे कमाने लगी कि अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी।

Video : जब बच्चे ने Alexa से कहा गाना बजाओ, और खुद करने लगा डांस

ब्रिटेन की एक पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट जैस्मीन पिंक ने अपनी जो कहानी बताई है, उसे सुनकर कोई भी आश्चर्य में पड़ जाएगा। दरअसल वह अपने इस्तेमाल किए हुए अंडरवियर (underwear) को बेचने का बिज़नेस करती है, और इसमें उसे इतनी कमाई होने लगी कि उसने अपनी एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ दी। जैस्मीन का कहना है कि लगातार 12 घंटे की शिफ्ट और बॉडी क्लॉक में परिवर्तन के कारण वो परेशान रहती थी। इसके बाद उन्होने इंटरनेट पर अलग तरह के काम खोजने शुरू किए और इसी दौरान उन्हें अजीब सामग्री बनाने और इस्तेमाल की गई अवांछित चीज़ें बेचने के लिए बनी वेबसाइट सोफिया ग्रे के बारे में पता चला।

कम समय में ज्यादा पैसा बनाने की खोज उन्हें सोफिया ग्रे वेबसाइट तक ले गई। जैस्मिन ने यहां अपनी यूज्ड अंडरवियर (used undergarment) बेचना शुरू किया और एक बार में ही 1500 पाउंड यानी 1,54,904 रुपये कमा लिए। इससे पहले एयर होस्टेस के रूप में उन्हें एक महीने में 2,200 पाउंड यानी करीब 2,27,193 रुपये मिलते थे और इस मुकाबले यहां की कमाई काफी बेहतर और आसान था। उन्होने बताया कि धीरे धीरे उनके यूज्ड अंडरवियर की डिमांड बढ़ती गई है और ग्राहक इसके लिए ज्यादा पैसे देने लगे। आज की स्थिति में वो यूज्ड अंडरवियर बेचकर 3,000 पाउंड तक कमा लेती हैं और अब उन्होने अपनी नौकरी भी छोड़ दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews