इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बोनस के तौर पर मिलेगी 5 महीने की सैलरी, जानें डिटेल्स

कंपनी ने वित्तीय प्रदर्शन के बाद अपने कर्मचारियों के लिए 20 सप्ताह के बोनस की घोषणा की है।वही इस वर्ष कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 112,406 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष से 10 प्रतिशत की वृद्धि है ।
Flights From Indore

Emirates airlines Employees Bonus : एमिरेट्स एयरलाइन के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। लगभग 5.1 अरब डॉलर का प्रॉफिट होने के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भारी बोनस देने का ऐलान किया है। बोनस के तौर पर कर्मचारियों को 20 हफ्ते यानि 5 महीने की सैलरी दी जाएगी ।

वार्षिक मुनाफे के बाद बोनस का ऐलान

  • दुबई के एमिरेट्स ग्रुप ने 13 मई को 5.1 बिलियन डॉलर के वार्षिक मुनाफे की घोषणा की, जो 71 प्रतिशत की वृद्धि है, इसलिए कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया गया है। खास बात ये है कि एयरलाइन कंपनी ने लगातार दूसरे वर्ष एक नया रिकॉर्ड बनाया। पिछले दो वर्षों में समूह का मुनाफा 8.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो महामारी से प्रभावित 2020-2022 के दौरान हुए नुकसान को पार कर गया।
  • अमीरात समूह ने वित्तीय वर्ष के लिए असाधारण रूप से मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बाद अपने कर्मचारियों के लिए 20 सप्ताह के बोनस की घोषणा की है।इतना ही नही इस वर्ष कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 112,406 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष से 10 प्रतिशत की वृद्धि है । आगे भी हम बेहतर सर्विस देकर कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित और निवेशकों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

कंपनी के चेयरमेन ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

  • एमिरेट्स ग्रुप (Emirates Group) के चेयरमैन और सीईओ शेख अहमद बिन सईद अल मक्तूम ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि अमीरात समूह ने 2023-24 के लिए अपने अब तक के सबसे अच्छे वित्तीय परिणाम दर्ज किए हैं, जिसमें रिकॉर्ड लाभ, रिकॉर्ड राजस्व और नकद संपत्ति का रिकॉर्ड स्तर दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर, समूह का मुनाफा AED 18.7 बिलियन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 71% अधिक है।
  • ऐसी उत्कृष्ट उपलब्धि एचएच शेख मोहम्मद के बिना संभव नहीं होती, जिनके मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व ने हमें एमिरेट्स ग्रुप को वह बनाने की प्रेरणा और दृढ़ संकल्प प्रदान किया है जो वह आज है। और एमिरेट्स ग्रुप के सभी मेहनती कर्मचारियों को, जिनके योगदान ने हमें और ऊंची उड़ान भरने में मदद की है, आपको मेरा हार्दिक धन्यवाद।

Such an outstanding achievement wouldn't have… pic.twitter.com/XJFvHLT21d

— HH Sheikh Ahmed bin Saeed Al Maktoum (@HHAhmedBinSaeed) May 13, 2024

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews