चीन में कोरोना के नए वायरस मिलने से विश्वभर में मचा हड़कंप, WHO ने जारी किया अलर्ट

चीन में कोरोना के नए वायरस मिलने से विश्वभर में मचा हड़कंप, WHO ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग रोजाना अपने जीवन से हाथ धो रहे थे। इस महामारी के कारण लोगों ने एक-दूसरे से मिलना तक बंद कर दिया था। सभी देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिससे महामारी को फैलने से रोका जा सके। जिसके कारण सभी देशों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ था। इस तबाही से अभी भी ऊभरा नहीं जा सका है इसी बीच चीन से कोरोना का नया ओमीक्रान सब वेरिएंट एक बार फिर से पाया गया है। इस खबर ने एक फिर दुनिया को हिलाकर रख दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस जैसे इस वायरस को लेकर WHO ने सभी देशों को अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों की बड़ी तैयारी, 18 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार, वेतन-पेंशन 7वें वेतनमान और ऑफ्टर रिटायरमेंट लाभ समेत कई मांग 

चीन में ओमीक्रान का नए सब वेरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 का मिलना बेहद खतरनाक माना जा रहा है। एक चीनी वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, डिसीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल सेंटर के उप निदेशक ली शुजियान ने कहा है कि,  “अत्यधिक संक्रामक वायरस का पता सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में लगा था, हालांकि सब वेरिएंट BA.5.1.7 का पता पहली बार चीन के मुख्य हिस्से में पाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही इसको अत्यधिक संक्रामक घोषित कर रखा है। इस बाबत संगठन ने चेतावनी भी जारी किया है।”

यह भी पढ़ें – कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी का भतीजा पीडीएफ का चावल घर ले जाते गिरफ्तार

बता दें कि चीन में दो दिन पहले ही कोरोना के करीब 2 हजार नए मामले पाए गए थे, जो कि अगस्त के बाद सबसे अधिक है। चीन के शहर शंघाई में कोरोना के 34 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि तीन महीने में सबसे अधिक संख्या  है। केलव इतना ही इस साल बीते मार्च और अप्रैल के महीने में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया था ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें – MP School : 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा 4 जोड़ी गणवेश का लाभ, इनके खाते में भेजी जाएगी राशि

वहीं, इस वायरस को लेकर पूरी दुनिया में वैज्ञानिक अलर्ट हो चुके हैं और वैज्ञानिक सभी वैज्ञानिकों ने इस बीमारी से लड़ने के लिए और इसे जड़ से खत्म करने के लिए वैक्सीन डोज तैयार करने में लगे हुए हैं। इससे बचने के लिए लोगों को मास्क पहनकर बाहर जाने की सलाह दी गई है। लोग नियमित रूप से किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मास्क का प्रयोग करने, खाना खाने से पहले हाथ धोकर खाए, बाहर से घर आने पर कपड़े जरूर धोएं। इन सब नियमों का पालन करके इस वायरस को खतरनाक रूप लेने से रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में धूमधाम से मनाया जाएगा छठ का महापर्व, CM केजरीवाल ने किये ये बड़े ऐलान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews