खारकीव से तुरंत निकलें भारतीय नागरिक, इन जगह पर पहुंचे : एडवायजरी

खारकीव से तुरंत निकलें भारतीय नागरिक, इन जगह पर पहुंचे : एडवायजरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूक्रेन पर रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार हमले हो रहे हैं इसको ध्यान में रखते हुए भारत ने यूक्रेन के खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों को भारी गोलाबारी के बीच ‘अपनी सुरक्षा, सुरक्षा’ के लिए तुरंत शहर छोड़ने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े… कौन सा निवेश है आपके भविष्य के लिए बेहतर, जाने FD Rates पर बड़ी अपडेट

हम आपको बता दें कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया कि “खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों के लिए तत्काल चेतावनी जारी की जाती है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत खारकीव छोड़ दें यहां से वह पेसोचिन, बेज्ल्युदोवका और बाबये की ओर जल्द से जल्द बढ़ने के लिए कहा गया है। एडवायजरी के अनुसार हर हाल में उन्हें आज यूक्रेन के समयानुसार शाम 6 बजे तक शहर छोड़ना होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews