Rishi Sunak के प्रधानमंत्री बनने पर नारायण मूर्ति ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानकर रह जाएंगे दंग

Rishi Sunak के प्रधानमंत्री बनने पर नारायण मूर्ति ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | कंजर्वेटिव पार्टी के करीब 200 सांसदों के समर्थन से भारतीय मूल के Rishi Sunak को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया है। बता दें कि ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले और नए प्रधानमंत्री बनेंगे। भारतीय प्रांत के लोग विदेश में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। बता दें कि आज 200 सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद ऋषि सुनक आने वाले 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। जिसके बाद 29 अक्टूबर को कैबिनेट का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि ऋषि भारतीय सॉफ़्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। वहीं, Rishi Sunak के प्रधानमंत्री बनने पर उनके ससुर और भारतीय सॉफ़्टवेयर कंपनी इंफोसिस कंपनी के मालिक नारायण मूर्ति ने ऐसा रिएक्शन दिया है कि, आप जानकर दंग रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें – OnePlus ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 20 हजार से कम है कीमत

नारायण मूर्ति ने दामाद के प्रधानमंत्री बनने पर पहली प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि ऋषि की शादी नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के साथ हुई है। दरअसल, नारायण मूर्ति ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि, ‘ऋषि को बधाई। हमें उन पर गर्व है और उनकी सफलता की कामना करते हैं। मूर्ति ने आगे कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि ऋषि ब्रिटेन के लोगों के लिए अच्छे काम करेंगे।”

ब्रिटेन में इससे पहले लिज ट्रस प्रधानमंत्री थीं लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उन्हें आखिरकार 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफे का ऐलान करना पड़ा। जिसके बाद वो मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि, मैं जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन्हें पूरा नहीं कर सकी। इसका अफसोस है। वहीं, ऋषि सुनक के विपरित इस पद के लिए पेनी मॉरडॉन्ट ने चुनौती दी थी लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। बता दें कि ब्रिटेन में पहली बार एक भारतीय मुल्क का व्यक्ति विदेश के प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। वहीं, इससे पहले ऋषि बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री थे।

यह भी पढ़ें – भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस आज, जैन समाज मना रहा है मोक्ष कल्याणक पर्व 

ऋषि सुनक के माता-पिता पंजाब के रहने वाले थे जो कि काम करने के दौरान अपने परिवार के साथ जाकर ब्रिटेन में बस गए। जहां उनके माता-पिता ने हैंपशायर में ऋषि को जन्म दिया। बता दें कि ऋषि शुरू से ही पढ़ाई में तेज रहे। साथ ही, उन्हें बचपन से ही राजनीति में अभिरुची थी। जिसके कारण उन्होंने अपनी MBA की डिग्री अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ली। इस दौरान उन्होंने राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। जहां से उन्हें अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट हुआ। जिसके बाद वो लाइफ में इसी रुची को जारी रखते हुए आगे बढ़ते गए। ऋषि भारतीय सॉफ़्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं।

यह भी पढ़ें – Diwali 2022 : सीएम शिवराज ने परिवार के साथ किया लक्ष्मी पूजन, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews