अमेरिका, इजराइल और ईरान की खींचतान के बीच थमे विमानों के पहिए, अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने बुरी तरह से प्रभावित, फंसे हजारों यात्री

अमेरिका और इजरायल के हमले की जुबान में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इसके धमाकों ने अंतरराष्ट्रीय विमान यातायात को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
International Air Sevices

अमेरिका और इजराइल में शनिवार को ईरान पर जो हमला किया है। उससे अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। दोनों देशों के हमले का ईरान ने भी जवाब दिया है जिसकी वजह से विमान सेवाओं पर काफी ज्यादा असर देखने को मिला है।

हालत यह है कि मिसाइल हमले के बाद दुनिया की सबसे व्यस्त हवाई अड्डे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल को बंद कर दिया गया है। अधिकांश देशों की एयरलाइंस ने पश्चिमी एशिया की उड़ानों को रद्द कर दिया है।

कैसी है हालत

जो उड़ान मानचित्र सामने आए हैं। उसमें देखा जा सकता है कि हमलों के बाद ईरान, इराक, कुवैत, बहरीन और इजरायल के ऊपर का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं और हर जगह अव्यवस्था दिखाई दे रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिए ये कदम उठाया गया है।

एयरपोर्ट ऑथोरिटी का क्या कहना

इस बारे में एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने जानकारी देते हुए कहा कि दुबई इंटरनेशनल और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल में सभी फ्लाइट ऑपरेशन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिए गए हैं। यात्रियों को ये सलाह दी गई है कि वो फिलहाल एयरपोर्ट ना जाएं। अपनी फ्लाइट्स की अपडेट्स के लिए एयरलाइंस से संपर्क करें। हालातों पर नजर रखी जा रही है।

अमेरिका और इजराइल के हमले का जवाब

अमेरिका और इजरायल हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उससे जुड़ी हुई जगह पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। यह हमले इतनी खतरनाक थे कि इनको गूंज दुबई, अबू धाबी, दोहा, मनमा, और रियाद समेत कई खाड़ी जगह पर सुनाई दी है। प्रत्यक्ष दर्शन का कहना है कि उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी, खिड़की दरवाजे हिल गए। नहीं कुछ का कहना है कि मिसाइल तेजी से आकाश में जाती हुई दिखाई दे रही थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews