ईरान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक: सुन्नी आतंकी संगठन के ठिकानों पर किया हमला, PAK बोला- गंभीर होंगे इसके नतीजे

ईरान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक: सुन्नी आतंकी संगठन के ठिकानों पर किया हमला, PAK बोला- गंभीर होंगे इसके नतीजे

पाकिस्तान: मंगलवार रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ईरान ने सुन्नी आतंकी संगठन ‘जैश-अल-अदल’ के ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है। जानकारी के अनुसार इस घटना की सूचना ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने दी है। इस हमले के परिणामस्वरूप पाकिस्तान में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि तीन लड़कियां भी इसमें घायल हुई हैं।

पाकिस्तान का पहला रिएक्शन

घटना के कुछ देर बाद, ईरानी न्यूज एजेंसी ने इस खबर को अपने पोर्टल से हटा दिया है, जो स्थिति की गम्भीरता को दर्शाता है। पाकिस्तान ने इसका पहला रिएक्शन देते हुए कहा है कि ईरान ने हमारे एयरस्पेस का उल्लंघन किया है और इसके दौरान दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन लड़कियां घायल हो गई हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पूरे मामले की जानकारी प्रदान करते हुए कहा है कि ईरान का यह कदम उठाने के गंभीर नतीजे हो सकते हैं और इस पर पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान द्वारा आगे कहा गया कि ‘इस हमले के संबंध में ईरान और पाकिस्तान के बीच कई चैनल्स पहले से ही मौजूद हैं, और दोनों देशों की बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं।

आखिरकार, पाकिस्तान ने इस घटना के प्रति ईरानी सरकार से चिंता व्यक्त की है और उन्हें इस मामले में सही दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया है। यह वार्ता के बाद आगे की गतिविधियों की जानकारी की जाएगी और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कोशिश की जा रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews