शादी के बंधन में बंधे जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज, भव्य शादी में पहुंचे बिल गेट्स, क्रिस जेनर जैसे कई बड़े मेहमान

दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स Jeff Bezos ने लॉरेन सांचेज से शादी कर ली है। वेनिस के खूबसूरत आइलैंड पर ब्लैक-टाई सेरेमनी में हुए इस ग्रैंड वेडिंग में दुनिया भर से करीब 250 हाई-प्रोफाइल गेस्ट पहुंचे। शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
शादी के बंधन में बंधे जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज

अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार Jeff Bezos ने पत्रकार Lauren Sanchez के साथ आखिरकार शादी रचा ली। यह वेडिंग इटली के वेनिस शहर में शुक्रवार को सेंट मार्क स्क्वायर के सामने स्थित सैन जॉर्जियो आइलैंड पर हुई। समारोह पूरी तरह ब्लैक-टाई थीम पर आधारित था। शादी के बाद लॉरेन सांचेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह सफेद गाउन में और जेफ बेजोस ब्लैक सूट-टाई में नजर आ रहे हैं।

दरअसल यह वेडिंग ना सिर्फ जेफ बेजोस की लाइफ का सबसे खास दिन रही, बल्कि इसे ‘सदी की सबसे बड़ी शादी’ कहा जा रहा है। समारोह में मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया और मेहमानों के लिए हाई सिक्योरिटी इंतज़ाम किए गए थे।

शामिल हुए हाई-प्रोफाइल मेहमान

वहीं इस भव्य शादी में दुनिया भर से कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुश्नर, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, मशहूर टीवी होस्ट ओपरा विन्फ्रे, एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम, जॉर्डन की महारानी, क्रिस जेनर, किम और क्लोई कार्डेशियन जैसे नाम समारोह का हिस्सा बने।

200 से 250 मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था

दरअसल करीब 200 से 250 मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। समारोह की प्लानिंग और इवेंट मैनेजमेंट के लिए इंटरनेशनल लेवल की एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की थीम और डेकोरेशन पूरी तरह इटैलियन परंपरा के अनुसार रखी गई थी, जिसमें सफेद फूलों और कैंडल लाइट्स का शानदार इस्तेमाल हुआ। बता दें कि जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज वेडिंग से कुछ दिन पहले ही हेलिकॉप्टर के ज़रिए वेनिस पहुंचे थे। उन्होंने वहां के Grand Canal के किनारे स्थित सुपर लग्जरी ‘Aman Venice Hotel’ में ठहरना पसंद किया। इस होटल में एक रात का किराया करीब 4,000 यूरो यानी लगभग 4.68 लाख रुपये है।

इस होटल में रॉयल सुइट, प्राइवेट गार्डन, और वेनिस व्यू वाला रूफटॉप भी है। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां पिछले कई हफ्तों से चल रही थीं और इस मौके पर वेनिस शहर में बेजोस-सांचेज वेडिंग टूरिज़म का बड़ा आकर्षण बन गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews