ब्रिटेन की प्रधानमंत्री Liz Truss ने दिया इस्तीफा, 44 दिन का रहा पूरा कार्यकाल

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री Liz Truss ने दिया इस्तीफा, 44 दिन का रहा पूरा कार्यकाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी की लीडर लिज़ ट्रुज़ (Liz Truss) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता देना लगभग पिछले एक महीने से लगातार लिज़ की लीडरशिप को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे, जिसके चलते उनके ऊपर काफी दबाव था। आपको बता दें नए प्रधानमंत्री के चुने जाने तक लिज़ सभी कार्यभार को यथावत संभालेंगी। प्रधानमंत्री लिज़ ने दोपहर में (ब्रिटिश समय के हिसाब से) अपने इस्तीफे की घोषणा की। अपने भाषण के दौरान उसने कहा कि मैंने उस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था जब पूरा देश आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता से जूझ रहा था।

यह भी पढ़े…छतरपुर में प्रशासन की एंटी माफिया अभियान के तहत कार्यवाही, 25 लाख से अधिक की भूमि कराई मुक्त

लोग और व्यवसाय परेशान थे कि वह कैसे अपने बिलों का भुगतान करें। यूक्रेन और रशिया के मध्य युद्ध ने हमारे पूरे देश को खतरे में लाकर खड़ा कर दिया था। आर्थिक अस्थिरता काफी लंबे समय तक रही जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी। कंजरवेटिव पार्टी की लीडर के तौर पर मेरा चुनाव इन सभी परिस्थितियों को संभालने के लिए किया गया था। हमने आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कई प्रयास भी किए। लेकिन फिर भी मैं उन सभी पहलुओं पर खरी नहीं उतर पाई जिन पर मुझे पार्टी के लीडर के तौर पर चुना गया था।

यह भी पढ़े…तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पुत्र की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

उन्होनें आगे कहा इन सभी परिस्थितियों के चलते मैंने किंग को बताया कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। इसके बाद आज सुबह मैं 1922 कमेटी के चेयरमैन सर ग्राहम ब्रैडी से मिली और अगले सप्ताह लीडरशिप चुनाव को लेकर निर्णय लिया। यह निर्णय इस बात को सुनिश्चित करेगा कि देश की आर्थिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा और कोई आंच ना आए। नए प्रधानमंत्री के चुने जाने तक मैं पद पर रहकर पद की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रोंन ने लीज के इस्तीफे को लेकर कहा कि मैं अचंभित हूं और निश्चित तौर पर अपने साथी को पद से जाता हुआ देखकर दुखी भी हूं। मुझे उम्मीद है कि ब्रिटेन जल्दी ही स्थिरता हासिल कर लेगा जो हमारे और समूचे यूरोप के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews