पाकिस्तान में आए दिन कई हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एक जिला कोर्ट के बाहर कार में धमाका हुआ तो अब पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हो गया है। जिसमें करीब 15 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है और कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। धमाका इतना भयानक था कि इससे फैक्ट्री में न सिर्फ आग लगी, बल्कि आस-पास की इमारतें भी गिर गईं।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी हैं। जिले की पूरी मशीनरी बचाव कार्य में जुटी हुई है। पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने निर्देश पर ‘रेस्क्यू 1122’, अग्निशमन विभाग और सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर मलबे का हटाने का प्रयास कर रही हैं।
ये भी पढ़ें
जांच में जुटे अधिकारी
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने फैक्ट्री में हए ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र के अन्य रासायनिक कारखानों की सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। अधिकारी भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए औद्योगिक सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की भी समीक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने जताया दुख
पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर धमाके में कीमती जानें जाने पर गहरा दुख जताया और दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति जताई और फैसलाबाद कमिश्नर से घटना के बारे में डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी।