
भारत सहित पूरे विश्व भर में क्रेडिट कार्ड के यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। आजकल के युवा कमाने के साथ-साथ उसकी सेविंग्स के बारे में भी सोचते हैं, अपना भविष्य प्लान करते हैं। वर्तमान की बात करें तो जॉब करने वाले अधिकतर लोगों के पास एक या दो क्रेडिट कार्ड आपको अवश्य मिलेंगे। बड़े से बड़े बिजनेसमैन या फिर सरकारी नौकरी करने वाले अधिकारी भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनकी क्रेडिट लिमिट लाखों में होती है। आए दिन प्राइवेट बैंक को से लोगों को क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कॉल्स भी आते हैं।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हम तब करते हैं जब हमारे पास पैसे ना हों या फिर इस पर कुछ अच्छा ऑफर मिल रहा हो, जिसके तहत पहले खरीदारी कर सकते हैं और एक निश्चित तारीख पर आप उस पैसे को जमा कर सकते हैं।
दुनिया का सबसे महंगा क्रेडिट कार्ड
आपने कई सारे क्रेडिट कार्ड देखे होंगे। अलग-अलग बैंक, अलग-अलग इंटरेस्ट रेट के साथ इसे इशू करते हैं। पर आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे क्रेडिट कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि करीब 1 लाख लोगों के पास है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस कार्ड को साल 2013 में भारत में भी लॉन्च कर दिया गया था, हालांकि यहां करीब 200 लोगों के पास ही यह कार्ड मौजूद है।
सेंचुरियन कार्ड
दरअसल, दुनिया का सबसे महंगा क्रेडिट कार्ड अमेरिकन एक्सप्रेस का सेंचुरियन कार्ड है, जिसे ब्लैक कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसे साल 1999 में लॉन्च किया गया था। तब से ही यह वेस्टर्न वर्ल्ड में वेल्थ और सेलिब्रिटी स्टेटस का सिंबल बन चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार्ड को केवल स्पेशल इनवाइट के जरिए ही हासिल किया जा सकता है।
स्पेंडिंग लिमिट
यह कार्ड बनवाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यह आसानी से सबको नहीं मिलता, बल्कि अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक चुनिंदा लोगों को ही इस कार्ड के लिए इनविटेशन भेजता है। दरअसल, बैंक द्वारा यह कार्ड के लिए इनविटेशन केवल बहुत अधिक पूंजीपति वाले लोगों को ही भेजा जाता है, जिसकी स्पेंडिंग लिमिट 10 करोड़ रुपए तक होती है।
खासियत
ब्लैक कार्ड रखने वाले 10 करोड़ रुपए की कोई भी चीज खरीद सकते हैं। इस कार्ड को अपने पास रखना बहुत सस्ता नहीं होता, बल्कि इसके लिए सालाना करीब 6 लाख रुपए भी बैंक में जमा करने होते हैं। कार्ड की खासियत की बात करें तो बैंक द्वारा हमेशा अपने कस्टमर को विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं, जिनमें लास्ट मिनट में प्रीमियम रेस्टोरेंट, होटल, हवाई यात्रा, टूर और प्राइवेट जेट बुकिंग की सुविधा मिलती है।
एयरपोर्ट्स पर दी जाती है प्राथमिकता
केवल इतना ही नहीं, 140 देशों के 1400 से अधिक एयरपोर्ट्स में इस कार्ड को प्राथमिकता दी जाती है। उनके काम चुटकियों में हो जाते हैं। आज के समय में बढ़ते खर्च की वजह से भी क्रेडिट कार्ड रखने का चलन तेजी से बढ़ चुका है। ऐसे में हमारे देश के चुनिंदा लोगों के पास ही ब्लैक क्रेडिट कार्ड उपलब्ध है, जो इसका लुफ्त उठाते हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

