दुनिया का सबसे महंगा घर, जहां 200 या 500 नहीं, बल्कि हैं 775 कमरें, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

आज हम आपको उस घर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो की दुनिया का सबसे बड़ा घर है, जिसके सामने एंटीलिया बहुत ही ज्यादा छोटा है। दुनिया के इस सबसे बड़े घर को दूर-दराज से लोग देखने आते हैं।
Palace AI

दुनिया में अमीर लोगों की कोई कमी नहीं है और जिनके पास पैसे हैं… वह एक से बढ़कर एक डिजाइन का घर बनाते हैं, जिन्हें देखने के लिए कई बार लोगों की भीड़ तक लग जाती है। सोशल मीडिया के जमाने में कई बार लोग अपने घरों की तस्वीर खींचकर इसे अपने अकाउंट पर शेयर कर देते हैं, जिसमें हजारों-लाखों की संख्या में लाइक और कमेंट भी आते हैं। अब ऐसे में सबसे महंगे घरों की जब बात आती है, तो लोगों के जहन में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की तस्वीर नजर आती है, जिसकी कीमत 15000 करोड़ रुपए से भी अधिक है, जो कि मुंबई ही नहीं बल्कि भारत का सबसे महंगा घर है।

हालांकि, आज हम आपको उस घर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो की दुनिया का सबसे बड़ा घर है, जिसके सामने एंटीलिया बहुत ही ज्यादा छोटा है। दुनिया के इस सबसे बड़े घर को दूर-दराज से लोग देखने आते हैं।

बकिंघम पैलेस

दरअसल, दुनिया का सबसे महंगा घर बकिंघम पैलेस है, जहां ब्रिटिश राजघराने के लोग रहते हैं। इस महल में 200 या 400 नहीं, बल्कि 775 कमरे हैं। लंदन में स्थित यह घर शाही रुतबे के लिए जाना जाता है। यहां कुल 78 बाथरूम और 1500 से भी अधिक दरवाजे हैं, जिनमें से 52 कमरे शाही परिवारों के लिए हैं, तो वहीं 188 कमरे मेहमानों के लिए, जबकि 92 कमरे वहां काम करने वाले स्टाफ और नौकरों के लिए हैं।

दुनिया का सबसे महंगा घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पैलेस ब्रिटेन के शाही परिवार की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि इस पर मालिकाना हक ब्रिटिश सरकार का है। इस महल में कभी गार्डन हुआ करता था, जहां बाद में इस पैलेस को बनवाया गया। सामने से 108 मीटर लंबा और 120 मीटर चौड़ा यह महल अपने आप में बहुत ही ज्यादा खास है। यह कुल 77000 स्क्वायर मीटर में बना हुआ है, जिसमें 1514 दरवाजे हैं, जबकि 760 खिड़कियां हैं। इसके अलावा 350 से ज्यादा घड़ियां लगी हुई हैं। केवल इतना ही नहीं, इस पैलेस की बेसमेंट में एटीएम मशीन भी लगी हुई है, जो की शाही परिवार का प्राइवेट एटीएम मशीन है, जहां किसी और को पैसे निकालने की इजाजत नहीं है।

इतिहास

इस पैलेस का इतिहास लगभग 300 साल से भी अधिक पुराना है, जिसे ड्यूक ऑफ बकिंघम ने बनाया था। साल 1837 में पहली बार क्वीन विक्टोरिया ने इस महल को अपना घर बना लिया। जिस वक्त इस महल का निर्माण किया गया था, उस वक्त यहां कैंडल से रात को रोशनी की जाती थी क्योंकि उस समय बिजली नहीं आती थी। साल 1883 में पहली बार इस पैलेस में बिजली जली थी। उस वक्त इसकी खूबसूरती देखने लायक थी।

जानें कीमत

वर्तमान में यहां 800 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इस महल के पास पर्सनल चप्पल, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल और सिनेमाघर है। इसके अलावा पार्क, हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड और एक झील भी है, जो कि प्राइवेट है। इस पैलेस की कीमत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह करीब 4.9 अरब डॉलर यानी करीब 40 लाख करोड़ रुपए का है। ऐसे में मुकेश अंबानी का एंटीलिया घर इसके सामने कुछ भी नहीं है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews