
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) इंस्टाग्राम (Instagram) पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली सेलिब्रिटी लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई हैं। वो बॉलीवुड की पहली सिंगर हैं जिनके इतनी तादाद में फॉलोअर्स (followers) हैं। नेहा के इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स (60m followers) हो गए हैं।
शायराना हुए अमिताभ बच्चन, इस अंदाज़ में बयां किए अपने जज़्बात
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में टॉप पर हैं इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। दुनिया भर में इनके 65.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर हैं जिन्हें 63.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। नेहा कक्कड़ ने तमाम स्टार्स को पछाड़ते हुए अब तीसरा नंबर हासिल कर लिया हैं वहीं चौथे नंबर पर डिंपल स्माइल वाली दीपिका पादुकोण और पांचवें नंबर पर क्यूटनेस क्वीन आलिया भट्ट हैं। इंस्टाग्राम पर इस मुकाम को पाने के बाद नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh)के साथ मिलकर का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होने केक काटा और साथ में अपने फैन्स के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की। इसमें उन्होने लिखा है कि “मैं खुश नहीं, बेहद खुश हूं। आप अपनी नेहू को जितना प्यार देते हो उसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती। आप हो तो नेहा कक्कड़ है। आप सब मेरे लिए बहुत खास हैं। आप सभी को बहुत-बहुत थैंक्यू। खासकर मेरे स्पेशल #NeHearts का। लव यू ऑल।”
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

