अब Work from Home के दौरान घर पर नहीं पी सकेंगे सिगरेट, जारी किया आदेश

अब Work from Home के दौरान घर पर नहीं पी सकेंगे सिगरेट, जारी किया आदेश

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूं तो पहले भी वर्क फ्रॉम होम (work from home) होता था, लेकिन कोरोना संकटकाल ने इस प्रक्रिया को और प्रचलित कर दिया है। दुनियाभर में अब कई संस्थानों ने वर्क फ्रॉम होम की कार्यप्रणाली अपना ली है। इससे जहां कंपनी के कई खर्चों में कटौती होती है वहीं कर्मचारी को भी घर बैठे काम करने की सुविधा मिलती है। हालांकि इस दौरान ये भी हुआ कि काम का कोई तय समय नहीं रहा और अक्सर लोगों ने शिफ्ट के समय बहुत अधिक काम किया। फिर भी हर बात के कुछ नुकसान कुछ फायदे होते ही है। कोरोना क्राइसिस के दौरान कई लोगों में तनाव और अवसाद के लक्षण भी देखे गए और इससे निजात पाने के लिए स्मोकिंग की आदत में भी बढ़ोत्तरी देखी गई। लेकिन अब एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सेहत बरकरार रखने के लिए अनोखा आदेश निकाला है।

Government Jobs: 535 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 90 हज़ार से अधिक वेतन, जल्द करें आवेदन

जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा होल्डिंग्स (Nomura Holdings) ने अपने कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया है कि वे जब वर्क फ्रॉम होम कर रहे हों..तब भी घर पर धूम्रपान (smoking) ने करें। कपंनी की ओर से जारी किए गाइडलाइन में कहा गया है कि घर पर भी ऑफिस का काम करते समय कर्मचारी सिगरेट (cigarette) नहीं पिएंगे। सभी कर्मचारियों को ये मेमो भेज दिया गया है और ये नियम अक्टूबर महीने से लागू होगा।

दरअसल कंपनी का उद्देश्य है कि कर्मचारी और उनका परिवार स्वस्थ रहे। इसीलिए इस तरह का आदेश निकाला गया है। दरअसल ऑफिस में सिगरेट पीने के लिए ब्रेक लेकर बाहर जाना पड़ता है और बार बार ऐसा करना संभव नहीं। लेकिन घर से काम करने के दौरान व्यक्ति के पास इस बात की गुंजाईश अधिक होती है कि वो छोटा सा ब्रेक लेकर सिगरेट पी ले। ऐसे में ये आदत कब लत में बदल जाती है पता नहीं चलता। इसीलि कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सेहत को सही रखने के लिए ये नया नियम बनाया है। हालांकि नोमुरा कंपनी के प्रवक्ता योशिताका ओत्सु ने कहा है कि अगर कोई कर्मचारी इस फैसले को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि ये नियम आपसी विश्वास पर आधारित है और वे चाहेंगे कि कर्मचारी इस विश्वास के तहत नियम का पालन करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews