
Old treasure: जानकारी के अनुसार सालों पहले डूबे स्पेनिश जहाज के बारे में यह रोबोट जानकारी इकट्ठा करने का कार्य करेगा। वहीं इस दौरान, रोबोट मलबे के कुछ हिस्से को बाहर निकालेगा और जांचेगा कि सालों बाद पानी के बाहर निकलने पर मलबे में कैसे बदलाव आते हैं। जानकारी में बताया गया की इसके साथ ही, ईद दौरान इस बात की भी जांच की जाएगी की जहाज के बाकी मलबे को किस तरह बाहर निकाला जा सकता है।
रोबोट में लगेंगे कैमरे और सैटेलाइट से जोड़ेंगे :
जानकारी के अनुसार अंदर जाने वाले रोबोट में कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे यह जहाज से जुड़ा रिकॉर्ड इकट्ठा कर सकेगा। इसके अलावा, रोबोट को सैटेलाइट से भी कनेक्ट करने की योजना बनाई गई है। अधिक जानकारी में सामने आया है की कोलंबिया सरकार इस अभियान के लिए इस साल करीब 37 करोड़ रुपए खर्च करने का विचार कर रही है। वहीं इस मिशन को 2024 के सेकेंड हाफ में शुरू किया जा सकता है।
खोज क्षेत्र की लोकेशन रहेगी सीक्रेट
दरअसल इस दौरान इस रोबोट को किस क्षेत्र में उतारा जाएगा, इसकी जानकारी को सरकार द्वारा सीक्रेट ही रखा जाएगा। आपको बता दें की ऐसा माना जाता है कि डूबने से पहले सैन होजे जहाज पर सोने-चांदी सहित करीब 1 लाख 66 हजार करोड़ डॉलर का 200 टन का खजाना लदा हुआ था। दरअसल यह साल 1708 में किंग फिलिप V का हिस्सा था।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

