
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | तंजानिया में रविवार को Precision Air Carrier का एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। दरअसल, विमान लैंडिग करने के दौरान विक्टोरिया झील में जा गिरी। बता दे इस विमान में पायलट, एयर होस्टेस समेत कुल 49 यात्री मौजूद थे, जिनमें से अब तक 23 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। फिलहाल, इस हादसे में अभी कोई और सूचना नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें – आलिया भट्ट बनीं मां, कपूर खानदान में गूंजी बेटी की किलकारी…
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम खराब के कारण प्लेन झील में जा गिरा। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि हादसा कैसे हुआ, क्यों हुआ।
यह भी पढ़ें – अतिक्रमण शाखा में हुई चोरी के मामले में नगर निगम आयुक्त ने दो को जारी किया नोटिस, माँगा जवाब
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुकोबा हवाई एयरपोर्ट से महज 100 मीटर की दूरी पर ही हादसा हुआ है। बता दे जो प्लेन प्रेसिजन एयर कंपनी का है, जो तंजानिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन है। हादसे के बाद कंपनी ने बयान जारी करते हुए बताया कि, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है और अगले दो घंटे में और आगे की जानकारी जारी की जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

